• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा सरकार की कमियों को जनता को बतायें सपाजनः तूफानी सरोज #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जफराबाद, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में अलाउद्दीन के आवास पर बैठक हुई जहां पूर्व सांसद श्री सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। इनकी जितनी भी नीतियां है, सब किसान, छात्र व समाज विरोधी है। अभी इन्होंने जो लोकसभा में बिल पास किया है, वह भी किसान विरोधी है। इसमें मंडियों में दलालों को फायदा होगा एवं किसानों को नुकसान होगा। 

    उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर भाजपा के कमियों को बतायें, ताकि जनता जागरूक हो और इनके नीतियों को जाने। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल उद्घाटन मंत्री हैं। इनके नसीब में शिलान्यास बहुत कम लिखा है। सपा सरकार में जितना भी शिलान्यास हुआ था, उसी का वह उद्घाटन कर रहे हैं। 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबके खाते में 15 लाख रुपए आने की बात कही थी लेकिन आज तक किसी के खाते में नहीं आया। यह सब सारी चीजों को जनता जान चुकी है और जनता 2022 के चुनाव में इसका जवाब इनको सबक सिखाते हुए अवश्य देगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, वरिष्ठ सपा नेता रत्नाकर चौबे, विधानसभा अध्यक्ष शिवसंत यादव, अलाउद्दीन, फिरकत अली सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad