• Breaking News

    जौनपुर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे तदर्थ शिक्षकों से पुलिस की हुई झड़प #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे कुल्हनामऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह के नेतृत्व में वेतन न प्राप्त कर रहे कार्यरत तदर्थ शिक्षकों ने कार्यक्रम स्थल पर ज्ञापन देने के लिये एकत्रित हुये। 

    श्री सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने शिक्षकों को अंदर नहीं जाने दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन से धक्का मुक्की भी हुई जिसमें कई तदर्थ शिक्षकों को हल्की फुल्की चोट भी लगी। इस दौरान तदर्थ शिक्षकों ने वेतन भुगतान के लिए जमकर प्रदर्शन किया। 

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का यह रवैया गलत है। हम मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा तक नहीं कह सकते। पिछले दो वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षक जिनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान सरकार के द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरूण सिंह, प्रशान्त सिंह चिंटू, महामंत्री मनोज तिवारी, सतेन्द्र सिंह, विकास ओझा, संदीप सिंह, नीरज सिंह, मनोज यादव, अजीत सिंह, पंकज सिंह, रत्नाकर सिंह, अजय अस्थाना सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad