• Breaking News

    जौनपुर, परिवार न्यायालय के परामर्शदाता के लिये आवेदन आमंत्रित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परिवार न्यायालय जौनपुर में परामर्शदाता की आबद्धता के संबंध में अधीन कुटुंब न्यायालय अधिनियम 1984 के अधीन 2 पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अर्ह व्यक्तियों से आवेदन पत्र राज्य सरकार की ओर से आमंत्रित किए जा रहे हैं। विज्ञापन के समय परामर्शदाता की आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 



    आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इसकी स्क्रूटनी की जाएगी और यथासंभव एक पद के सापेक्ष 5 लोगों की सूची तैयार की जाएगी। राज्य सरकार के अर्ह परामर्शदाताओं की सूची प्राप्त होने पर उच्च न्यायालय, परिवार एवं बाल विकास से संबंधित योग्य विशेषज्ञ से विचार करने के उपरांत उनके नाम की संस्कृति राज्य सरकार से करेंगे। 

    परामर्शदाता पद हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रेषित नामों के संबंध में उच्च न्यायालय प्रत्येक नामों पर विचार करेगी। राज्य सरकार उच्च न्यायालय की संस्कृति के आधार पर अधिसूचना जारी करेगी। परामर्शदाता का कार्यकाल प्रारंभ में 3 वर्ष का होगा। उच्च न्यायालय की संस्कृति के आधार पर 3 वर्ष से के लिए उनके नाम पर पुर्नविचार किया जा सकता है।

    परामर्शदाता के पद पर नियुक्ति शासकीय सेवा में नियुक्त नहीं मानी जाएगी और वे न्यायालय से संविदा के आधार पर संबंध रहेंगे। यह प्रयास किया जाएगा कि व्यक्ति उसी जिले से संबंधित हो जहां पर परिवारिक न्यायालय स्थित हो। यदि इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं मिलता है तो उस दशा में दूसरे जिले के लोगों को परामर्शदाता के रूप में नियुक्ति करने में कोई बाधा नहीं है। शैक्षिक अर्हता हेतु यह ध्यान रखा जाएगा कि अर्ह व्यक्ति समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री रखता हो और उसे समाजसेवा का अनुभव हो। 

    इस हेतु विज्ञापन में इस बात का उल्लेख हो कि जो व्यक्ति सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री धारक है और परिवार काउंसलिंग में जिन्हें 2 वर्ष का अनुभव है, उन्हें वरीयता दी जाएगी। परामर्शदाता के आबद्धता हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र स्वप्रमाणित फोटो सहित आगामी 1 अक्टूबर तक प्रशासनिक कार्यालय जिला न्यायालय जौनपुर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad