जौनपुर, प्रधान हत्याकाण्ड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में गत 17 सितम्बर की रात बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान बसन्त लाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिल गयी।
जानकारी के अनुसार कार्यवाहक प्रभारी राम विलास मय हमराह क्षेत्र में शांति कायम रखने हेतु वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार में मौजूद थे।
मौके पर सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विवेक तिवारी तथा उपनिरीक्षक सुधीर मय हमराह आरक्षी आनन्द सागर तिवारी, सोनू यादव तृतीय, आशू कुमार, नन्द किशोर तथा हिमांशु सिंह पहुंच गये।
उसी समय जरिए मुखबिर सूचना मिली कि प्रधान हत्याकांड का तीसरा आरोपी जो पुलिस टीम पर फायर कर भागने में सफल हो गया था, वह अलीपुर बाजार की तरफ से आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अतरौड़ा नदी की पुलिया के पास से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिरासत में लिए गये युवक की पहचान सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित भीलमपुर निवासी बब्लू उर्फ रोहित सिंह यादव पुत्र समर बहादुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक 32 बोर पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।