जौनपुर, भोजवाल सभा ने विमल को अध्यक्ष व विष्णु को चुना सचिव # Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति की कार्यकारिणी बैठक रविवार को नगर के आर्य समाज मंदिर चहारसू चौराहा पर सम्पन्न हुई।
इस मौके पर सर्वप्रथम भोजवाल समाज का प्रथम कार्यकाल समाप्त होने पर नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष/सचिव सहित कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत से चयन किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा किये गये चयन के अनुसार अध्यक्ष पद पर विमल भोजवाल व सचिव पद पर विष्णु भोजवाल का चयन किया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर दोनों नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नवचयनित अध्यक्ष विमल भोजवाल ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं भली-भांति निर्वहन करुंगा। साथ ही किसी भी समाज को आगे ले जाने में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की आवश्यकता रहती है, इसलिये सभी लोग मेरा सहयोग करें, ताकि समाज की सोच को आगे ले जा सकूं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश भोजवाल (शाहगंज) व संचालन वेद प्रकाश भोजवाल ने किया। अन्त में अरविंद भोजवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।