• Breaking News

    जौनपुर, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीआईओएस को दिया ज्ञापन #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के प्राइवेट विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षकों को आपदा राहत कोष से कोविड-19 महामारी में विद्यालय बंद होने के कारण किसी प्रकार से शिक्षकों को वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। बच्चों द्वारा शुल्क जमा न होने से कठिनाई उत्पन्न हो रही है, इसलिए प्रदेश स्तर पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा संगठन द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों और सरकार से मदद दिलाने हेतु शिक्षा शिक्षक बचाओ आग्रह आंदोलन के तहत जनपद में शिक्षकों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने का काम किया। 

    इस अवसर पर प्रधानाचार्य महासभा के प्रधान महासचिव फौजदार सिंह ‘अखिलेश’ ने कहा कि महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पीड़ित हैं। यदि सरकारों ने उन शिक्षकों के ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में यह शिक्षक आंदोलन के माध्यम से सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। आज शिक्षक समझ चुके हैं कि पुरानी सरकारों की भांति यह सरकार भी उसी तरह का कार्य कर रही है। अर्थात वर्तमान और पुरानी सरकार में कोई अंतर नहीं है। 

    प्रदेश महासचिव डा. कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि यह आंदोलन शिक्षकों को हक और सम्मान दिलाने के लिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है और शिक्षकों को विश्वास दिलाया की संगठन शिक्षक हित के लिए समर्पित है। हमेशा संघर्षों के माध्यम से सरकार से दो-दो हाथ करने का काम समय-समय पर करता आया है। 

    यह संगठन इस आंदोलन के माध्यम से सरकार को बताना चाहता है कि प्रत्येक शिक्षक को इस कोरोना महामारी में 15000 प्रति शिक्षक सरकार को आपदा राहत कोष से मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर श्यामधर मिश्र, अंकुर द्विवेदी, अंकित सिंह, सूरज सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, आनंद यादव, सत्येंद्र प्रकाश मिश्र आदि शिक्षक नेता व सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad