जौनपुर, 3 किमी सम्पर्क मार्ग निर्माण में मानक की अनदेखी #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के डोभी ब्लॉक स्थित ब्राह्मणपुर गांव में हो रहे 3 किमी सम्पर्क मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी हो रही है। इस बारे में शिकायत गांव के ही राम आसरे सिंह, विजय सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह समेत कई लोगों ने उपजिलाधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से की।
मालूम हो कि यह मार्ग बजरंगनगर से कोइलारी जाने वाली सड़क से लिंक है और दूसरे छोर पर कंजहित बरडीहा मार्ग में जाकर मिलता है। लोक निर्माण विभाग के अधीन बन रही इस सड़क में ठेकेदार ने तमाम किसानों के खेत से जबरन मिट्टी उठायी। अपने परिचितों का भरपूर ख्याल रखा। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ने गांव में ही लगभग 40 मीटर के विवादित स्थल की पैमाइश करा दी और इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को देते हुए निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
इसके बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। नंदन कंस्ट्रक्शन के जरिए हो रहे इस निर्माण कार्य में मानक का ध्यान रखने को लोगों ने सबसे पहले ठेकेदार शैलेंद्र सिंह को जानकारी दी लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी, बल्कि अपने परिचितों के जरिए सड़क की चौड़ाई आदि को लेकर विवाद अलग से पैदा करा दिया। इसके चलते सड़क लगभग 40 मीटर नहीं बन पायी है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।