• Breaking News

    जेल में बंद शातिर अपराधी के मोबाइल फोन से आने वाली कॉल दहशत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर (महराजगंज) - जिला जेल में बंद शातिर अपराधी कमलेश बिद के मोबाइल फोन से आने वाली कॉल थाने की पुलिस के साथ ही बाजारवासियों के लिए सिरदर्द बन गई है। पुलिस ने अपराधी के स्वजनों व संदेह के दायरे में आने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाजारवासी भी इसे लेकर सहमे हुए हैं।

    केवटली गांव निवासी कमलेश ने अपराध जगत में कदम रखा तो फिर वापसी नहीं हुई। जिले व दूसरे राज्यों में कई संगीन अपराधों को अंजाम देने वाला कमलेश इनदिनों जिला कारागार में निरुद्ध है। उसकी हरकतों से माता-पिता खुद परेशान हैं। कुछ दिनों पूर्व पुलिस कमलेश के पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। चार दिन बैठाकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दिन उसकी अनपढ़ मां को पकड़कर ले गई। तीसरे दिन किसी धारा में उसका चालान कर दिया। इनदिनों जेल से उसके नाम व नंबर से आने वाली कॉल को लेकर हो रही शिकायत पर पुलिस उसके स्वजनों व संदेह में लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुला रही है। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद कमलेश के मोबाइल फोन से काल कर रंगदारी मांगी जा रही है।
    जेल में निरुद्ध कमलेश बिद के मोबाइल फोन से काल आने के मामले की छानबीन की जा रही है। फोन वही कर रहा है या कोई और उसके नाम से इस्तेमाल कर रहा है, इसका पता लगाने को सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। ठोस तथ्य जुटाने के बाद उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad