दो पक्षों में कहासुनी के दौरान चली गोली #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (केराकत) - कुसैला गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में कहासुनी के दौरान गोली चलने से गांव में भय व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान एक खोखा मिला। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उक्त गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र रिषभ सिंह (13) पड़ोसी बबलू के घर खेलने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सोनू सिंह ने रिषभ को चिढ़ा दिया। इस पर कहासुनी हो गई। कुछ देरबाद रिषभ अपनी भैंस को चारा डालने गया तो फिर कहासुनी होने लगी। सोनू सिंह ने रिषभ की पिटाई कर दी। रिषभ ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। सत्येंद्र सिंह सोनू सिंह को समझाने लगे।
इसी को लेकर बात बढ़ गई और रात लगभग साढ़े दस बजे तीखी झपड़ के बीच चार राउंड गोलियां चलाई गई, हालांकि फायरिग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गांव में भय का वातावरण बन गया। किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।