• Breaking News

    जौनपुर, श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक सम्पन्न #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विर्सजन घाट पर स्थित श्री दुर्गा पूजा महासमिति के प्रधान कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें आगामी शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जिला शासन एवं प्रशासन की स्पष्ट दिशा निर्देश न मिलने के कारण महासमिति की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान अधिकांश वक्ताओं ने इस महामारी में बचाव के साथ परम्परागत पूजन की बात पर बल दिया। संरक्षक इन्द्रभान सिंह, चन्द्र प्रताप सोनी, विन्ध्याचल सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया तो विशिष्ट सदस्य निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, महेन्द्र देव विक्रम, मोती लाल यादव, राधेकृष्ण ओझा, अतुल गोपाल ने आम सभा की बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने अपनी सहमति दी। 

    महासमिति की आम सभा की बैठक आगामी 4 अक्टूबर दिन रविवार को बुलाने का निर्णय लिया गया। महासचिव अनिल साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीषदेव, विजय रघुवंशी, विनय बरौतिया, पुनीत पंकज, चन्द्रशेखर, रामरतन विश्वकर्मा, आनन्द अग्रहरी, राजन अग्रहरी, शैलेन्द्र मिश्रा, रोशी सोनकर, रवि शर्मा, शनि जायसवाल, विष्णु गुप्ता, धीरज जायसवाल, सचिन सोनी, संजय मोदनवाल, रतनदीप आदि उपस्थित रहे।

    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad