जौनपुर, नपाप जौनपुर की लापरवाही से जनता परेशान #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। शहरी क्षेत्रों में जहां पर भी इंटरलॉकिंग या डामर सड़क बनी थी, बनने के पश्चात लगभग सभी जगहों पर सीवर लाइन का काम कराया जा रहा है। सीवर लाइन का काम होने के पश्चात सड़कों को दुरुस्त न करते हुए यथास्थिति में छोड़ दिया जाता है जिससे बारिश में आने-जाने वालों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसमें एक जिला कारागार के सामने कचहरी रोड है जो लिंक रोड जिला कारागार जाता है।
उस पर सीवर का काम करने के पश्चात उसे सही नहीं किया गया जिसके कारण आने-जाने वाले आए दिन गड्ढे में गिर जाते हैं। चाहे वह पैदल हो या मोटरसाइकिल से। अक्सर देखा गया कि जिला कारागार की गाड़ी जो मुल्जिमों को लेकर न्यायालय जाती है, वह भी कई बार गढ्ढों में फंस गई जिसे बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया परंतु उस पर नगर पालिका परिषद या अन्य शासकीय अधिकारियों की दृष्टि नहीं पड़ी।
शायद बड़ी घटना को निमंत्रण देने में लगा है नपाप। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के लगभग तमाम कॉलोनियों, मोहल्लों आदि में बने इंटरलॉकिंग सड़क को तोड़कर नगर पालिका द्वारा सीवर लाइन का काम कराया गया है।
कार्य होने के पश्चात उसे न सही किया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई जो राहगीरों के लिए बहुत ही दुखदायी हो रहा है। इस पर नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान केंद्रित कराना है कि इस प्रकार से जहां भी सीवर का कार्य हो, वहां की सड़क को भी तत्काल सुधार कराया जाय।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।