• Breaking News

    जौनपुर, तहसील के मुख्य द्वार पर घण्टों लगे जाम #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के मुख्य द्वार के सामने मंगलवार को भीषण जाम लग गया जिसके कारण घंटों अधिवक्ता, वादकारी व आम नागरिक फंसे रहे। 

    बताया जाता है कि मछलीशहर सब्जी मंडी से मडियाहूं चौराहे पर जाने वाली तहसील के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क पर भीषण जाम लग गया। जाम की चपेट में पूरा मछलीशहर कस्बा रहा। मंगलवार को दिन में साढ़े 10 से दोपहर 1 बजे तक लगे भीषण जाम के कारण तहसील सहित अन्य जगहों पर दो, चार पहिया व पैदल राहगीरों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तहसील कार्यालय होने के बाद भी मौके पर न ही कोई पुलिसकर्मी पहुंचा और न ही कोई अधिकारी। 

    धूप में घंटों राहगीर, मरीज, बच्चे आदि परेशान रहे, क्योंकि इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कई कार्यालय, शिक्षण संस्थान आदि स्थित हैं। लगभग 3 घण्टे से अधिक समय तक तहसील का मुख्य गेट जाम होने से आवश्यक कार्य प्रभावित रहा।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad