• Breaking News

    जौनपुर, घरेलू हिंसा व अत्याचार निवारण के लिये विधिक सहायता शिविर आयोजित #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। घरेलू हिंसा और सामाजिक अत्याचार की शिकार महिलाओं के लिए बनाये गए कानूनों की जानकारी देने के लिए एक विधिक शिविर का आयोजन शंकर मीटिंग हाल सैयदबाड़ा में किया गया। इस मौके पर मछलीशहर ब्लाक के 9 ग्राम पंचायतों जमालपुर, रसूलपुर, कोठारी, छाछो, उमापुर, करौदी, अमारा, जमुहर से आयी महिलाओं ने अपनी समस्या को रखा जिन्हें विधिक जानकारी दी गयी। 

    जन विकास संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में विनय कुमार एडवोकेट ने महिला कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की शिकायत निवारण पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजमणि ने कहा कि महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा को कहीं किसी के सामने नहीं रख पाती हैं। वह अपने मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए अत्याचार को सहती रहती हैं। 

    अधिकतर महिलाएं अत्यधिक प्रताड़ित होने के बाद में भी किसी के सामने अपनी बात को कहने में बड़ी असहज महसूस करती हैं। महिलाओं को हिंसा की शिकार होने पर अपनी मोबाइल फोन से 112, 100, 1090 नम्बर पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक महाजन अली, वंशी लाल, समर बहादुर, इंद्रजीत, संजू, दलित एकता मंच के अध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सुषमा आदि की उपस्थिति रही।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad