• Breaking News

    जौनपुर, इनरव्हील क्लब ने महिला शिक्षकों को किया सम्मानित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। इनरव्हील क्लब द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यकम में महिला शिक्षकों को अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


    इसमें पूर्व प्राचार्या डा. माधुरी सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिंह, मुख्य अध्यापिका श्रीमती अंजना सिंह, सहायक अध्यापिका श्रीमती दीपमाला जायसवाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती शुभाकांक्षा सिंह, सहायक अध्यापिका श्रीमती शोभा सिंह एवं खेलकूद प्रशिक्षक श्रीमती आरती शुक्ला हैं। 

    नगर के मछलीशहर पड़ाव क्लब सदस्या श्रीमती ममता मिश्रा के आवास पर आयोजित कार्यकम की शुरुआत में दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

    अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुये कहा कि शिक्षण एक बहुत ही पवित्र व महान पेशा है जो चरित्र, बुद्धि और व्यक्ति के भविष्य को आकार देता है। निर्वतमान अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सिंह ने संपूर्ण शिक्षकों को शुभकामनाएं देकर कहा कि जो निःस्वार्थ मार्गदर्शन करके देश को आकार देने में एक अद्वितीय भूमिका निभा रही हैं, वह हैं महिला अध्यापिकाएं। 

    इस अवसर पर नीलम सिंह, शशि सिंह, सरोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना उपाध्याय, ममता मिश्रा आदि उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल व सचिव जूही सिंह द्वारा नवागत सदस्य पूनम मिश्रा, स्मिता व वंदना को क्लब पिन पहनाकर सदस्यता प्रदान की गयी। अन्य वरिष्ठ सदस्य माधुरी सिंह, विमला सिंह, दमयन्ती सिंह, अर्चना उपाध्याय, प्रियंका पाण्डेय, डा. रंजीता की वर्चुअल भागीदारी रही।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad