• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा जौनपुर द्वारा लॉकडाउन के दौरान की गई जनसेवा पर आधारित "सेवा ही संगठन है" ई- बुक का वर्चुअल विमोचन प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी के अध्यक्षता में वर्चुअल विमोचन का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, ई बुक का विमोचन करते हुए प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जौनपुर या उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में इस महामारी के दौरान, परेशान, हैरान दुखी, गरीब मजदूर, किसान और सभी जरूरतमंदों की सेवा कर एक अतुलनीय मिसाल कायम की है। 


    विपक्ष जहां एक ओर राजनीति करती नजर आई वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा का कार्य किया, ई बुक भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं देश दुनिया के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी, भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए ही नहीं वरन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत को अमल करते हुए अंतिम छोर पर बैठे वंचित, शोषित व्यक्तियों तक उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगे रहने का  कार्य करते रहे। 

    जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि करोना जैसी वैश्विक महामारी ने जब पूरे विश्व के साथ-साथ भारतवर्ष को भी अपनी चपेट में लिया तब तमाम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया तब उस समय भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पूरे मंडल में इस अवधि में सेवा कार्य करते हुए लगभग 2,25,180 प्रवासी मजदूरों और आम गरीब जरूरतमंद लोगों में 1,27,510 बने बनाए भोजन के पैकेट बांटी गई, 14750 से भी अधिक राशन किट बांटे गए, 97,670 से भी ज्यादा मास्क और सैकड़ों सेनिटाइजर वितरित किए गए। 


    इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 105000 से भी अधिक आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करवाएं, इतना ही नहीं पीएम केयर्स फंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आग्रह करके 4671 लोगों द्वारा 47,36,903 रुपए का योगदान भी करवाया ।  इस कार्य में पूरे जनपद जौनपुर से 1695 कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया । 

    उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी ने किया, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया, संतोष सिंह, जिला महामंत्र पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह "राजू दादा", अभय राय, राज पटेल, विजय लक्ष्मी शाहू, धनञ्जय सिंह, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह जी के साथ सभी मण्डल प्रभारी और मण्डल अध्यक्ष जुड़े रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad