जौनपुर, तीव्र गति की बाइक सवार ने घर के चिराग की ले ली जान #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के थानागद्दी-केराकत मार्ग पर सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाइकिल की कला का जलवा दिखाते समय अपनी मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार से युवक की जान ले ली।
बताते हैं कि महेन्द्र मौर्य 35 वर्ष पुत्र स्व. काशीनाथ मौर्य निवासी बाकराबाद (बरबसपुर) जलालपुर की शाखा से सहारा इण्डिया फ्रेंचाइजी में काम करते थे। रोजाना की भांति मोटरसाइकिल से जलालपुर बाजार से सब्जी मंडी तक दुकानदारों से पैसा लेने के लिए जाते थे।
बताते चलें कि बीते मंगलवार को जैसे ही जलालपुर सब्जी मंडी के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके सड़क को पार कर रहे थे कि जलालपुर से थानागद्दी की तरफ जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गयी जिस पर पहुंची पुलिस घायल को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी ले गयी जहां डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी। बताते चलें कि महेन्द्र मौर्य अपने माता-पिता के एकलौते संतान थे जो अपने गरीब परिवार का सहारा थे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना से पहले महेन्द्र के पिता 4 महीना पहले बीमारी से मौत हो गयी थी।
पिता की मृत्यु हो जाने के बाद महेन्द्र बूढ़ी मां, पत्नी रीता व दो बेटे व एक बेटी का जीविकोपार्जन का सहारा थे। अब पुत्र विवेक 12 वर्ष, निखिल 10 वर्ष व पुत्री साक्षी 9 वर्ष, पत्नी व बूढ़ी मां के ऊपर से एकमात्र सहारा छिन जाने के बाद परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। इधर महेन्द्र के मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में आंसू की लहर दौड़ पड़ी।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।