• Breaking News

    जौनपुर, नाराज छात्राओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में आधार कार्ड में त्रुटि सुधार की धीमी प्रक्रिया से नाराज छात्राओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यायल का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। 

    इस मौके पर बताया गया कि आधार कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु महीनों से बैंक पहुंच रहें हैं किन्तु पूरा दिन बीत जाने के बावजूद भी काम नहीं हो पाता। शासन द्वारा एडमिशन व स्कालरशिप अनिवार्य कर दिया गया हैं। 

    आधार कार्ड में त्रुटि के कारण वे फार्म भरने में असमर्थ हैं। वहीं स्कारशिप की अन्तिम तिथि भी नजदीक आ जाने से उनमें भारी रोष है। सभी ने कहा कि बैंकों में एक-दो कर्मचारी आधार कार्ड सुधार का कार्य कर रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि बैंककर्मी धनउगाही भी कर रहे हैं। जो पैसा दे रहा है, उसी का काम हो रहा है। 

    उन्होंने समस्या की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह से की जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया की जल्द ही उपकरण समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। 

    उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग को स्थिति से टेलीफोन द्वारा अवगत करा दिया गया है। इस दौरान आलोक बिन्द, शादाब अहमद, अमित, सतीष, पंकज गौतम, चन्द्रिका, पिंकी बिंद, करिश्मा, शिवानी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad