• Breaking News

    जौनपुर, शादी सहित पारिवारिक व सार्वजनिक आयोजनों से जुड़े व्यापारी डीएम से मिले #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। ऑल इंडिया इवेंट आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं वाराणसी टेंट हाउस एसोसिएशन के अलावा शादी विवाह के जुड़े सभी व्यापारियों की आज हालत बहुत दयनीय हो गई है, इसीलिए कलाकारों ने अपनी रोजी-रोटी की समस्या से परेशान होने के कारण सभी व्यापारी सड़कों पर आने पर मजबूर हो गये। 

    इसमें इवेंट, कलाकार, साउंड, डीजे, फोटोग्राफर, टेंट हाउस, वीडियोग्राफर, लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, हलवाई, कैटरिंग, वेटर बाउंसर, लेबर, जयमाल थीम, पान सर्विस, ट्रांसपोर्ट इत्यादि सम्मिलित हैं। इन सभी ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुये समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग किया। लोगों ने कहा कि विवाह संस्कार, परिवारिक गोष्ठी, धार्मिक कार्यक्रम में परिवारिक सदस्यों एवं मेहमानों की संख्या की बढ़ोतरी, लॉन, होटल, पंडाल की क्षमता अनुसार किया जाय। 

    वर्तमान में 100 सदस्यों के साथ समारोह की अनुमति सरकार द्वारा दी गई है जो पर्याप्त नहीं है, क्योंकि हम सब ट्रांसपोर्टिंग और मैनेजमेंट एंड लेबर खर्च भी उससे निकल नहीं पाएगा। शादी विवाह से सभी व्यवसाय जुड़े हुए हैं। समस्त व्यापार निर्विवाद रूप से संपूर्ण अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्रदान करता है। सरकार को राजकोष में बढ़त भी होती हैं, इसलिए कम से कम 400 सदस्यों एवं अलग से मैनेजमेंट टीम की अनुमति दी जाय। 

    इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हरीश सचदेवा, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, रतन मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, रौनक गुप्ता, आशीष माली, जिला मीडिया प्रभारी वाराणसी संजय सिंह, विवेक वरदान गायक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad