जौनपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं स्वर्ण जयंती वर्ष पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित #Jaunpur_Update_News
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तिलकधारी महिला महाविद्यालय में तीनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं द्वारा संयुक्त रूप से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम अधिकारियों डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह एवं डा. पूनम सिंह के साथ स्वयंसेविकाओं द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं को पॉलिथीन मुक्त देश को बनाने, स्वच्छता को अपनाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, मतदान तथा नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी जागरुक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
इसके बाद स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए, उठे उठे जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे-जगे’ का सामूहिक रूप से गान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेविकाओं के साथ-साथ महाविद्यालय की डा. चित्रलेखा सिंह, डा. प्रणव सिंह, संजय सिंह, किरण सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा। आभार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह ने व्यक्त किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।