जौनपुर, रेल मंत्री का पत्रक समाजसेवी ने जिलाधिकारी को सौंपा #Jaunpur_Update_News
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के चंदवक में बना डोभी रेलवे स्टेशन जो आजादी के 43 साल पहले यानी 21 मार्च 1904 को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था तब से लेकर आज तक उपेक्षा का शिकार है।
देश के तकरीबन हर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण व नवीनीकरण किया गया परन्तु 116 साल पुराने रेलवे स्टेशन का सुध लेने वाला कोई नहीं है। अपने जमाने में कभी अंग्रेजों का मुख्य रेलवे स्टेशन रहा डोभी! रेलवे स्टेशन यह देश और डोभी क्षेत्रवासियों के लिए एक सोचनीय विषय है।
समाजसेवी अजीत सिंह ने डोभी रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर के लिए अपना विरोध प्रदर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों से अपना हस्ताक्षर कराकर उनकी सहमति मांगी। लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने डोभी रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर के लिए समाजसेवी के साथ मिलकर अपना विरोध जताया। समाजसेवी श्री सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौप हो रही समस्या से अवगत कराय। उनके साथ सौरभ सिंह, सन्दीप प्रजापति, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।