• Breaking News

    जौनपुर, तहसीलदार मछलीशहर की शह पर खुलेआम हो रही धनउगाही #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में आय व जाति प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर संविदा कर्मियों द्वारा खुलेआम धनउगाही की जा रही है जिसमें चर्चाओं की मानें तो तहसीलदार का आशीर्वाद प्राप्त है। 

    उक्त संविदाकमी राकेश यादव व प्राइवेट कर्मचारी अरविंद पटेल हैं जिनके बारे में आरोप है कि प्रत्येक प्रमाण पत्र पर 100 रूपये लेते हैं। यदि किसी को इमरजेन्सी है तो 200 रुपए तक की धउगाही की जा रही है। इसको लेकर लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि जहां एक तरफ सूबे की सरकार अपने हर विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपने अथक प्रयासों के साथ दिन-रात कार्य कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के सशक्तीकरण की सभी मंसूबों पर पानी फेरने वाले उसी शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी लगे हुये है। 

    सूत्रों की मानें तो 824 जाति व 1079 आय प्रमाण-पत्र बनने को हैं लेकिन जेब गर्म न होने पर ये सभी पेंडिंग में हैं। आसानी से देखा जा सकता है कि शासन के आदेश को बगल रखकर देश की मासूम जनता को लूटने में उपरोक्त के अलावा इस तरह के लोग लगे हुए हैं। 

    क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश शासन से इस तरह की धनउगाही पर अंकुश लगाने के साथ ऐसे लोगों की जांच करके दोषी पाये जाने पर कार्यवाही करने की मांग किया है।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad