जौनपुर, बाइक छिनैती की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान #Jaunpur_Update_News
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के पास बीती रात 9 बजे मोटरसाइकिल छिनैती की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि कुछ देर बाद ही मामला छिनैती की जगह झगड़े का निकला।
जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी इंदजीत साइकिल से सेवईनाला चौराहे पर कुछ सामान लेने गया था। उसी समय गांव का ही एक युवक बादल मोटरसाइकिल से वहां आया। दोनों में झगड़ा होने लगा। उसके बाद बादल ने 112 डायल करके पुलिस को सूचना दिया कि उसकी मोटरसाइकिल को छीन लिया गया। सूचना पाकर 112 डायल सहित हल्का पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मौके पर मौजूद एक पक्ष को पकड़कर पुलिस थाने ले आयी। सुबह दोनों पक्षों को बुलाया गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह समझौते की पंचायत चल रही है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।