जौनपुर, सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त्त व राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने कर्तव्यों का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पाट के चिन्हांकन के सम्बन्ध में परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं लोक निर्माण विभाग या सम्बन्धित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी संयुक्त रूप से एक सप्ताह में समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण कर लें। साथ ही यातायात उपनिरीक्षक को निर्देशित किया कि सड़क पर चलने वाली भारी वाहन जो लोहे के सामान/बिल्डिंग मैटेरियल ढोने का कार्य कर रहे है, उनके पीछे लाल रंग का कपड़ा अवश्य लगवायें।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एआरटीओ एवं टीएसआई को निर्देशित किया कि जागरुकता कार्यक्रम ऐसे जगह अवश्य करें जहां पर तत्काल में दुघर्टना हो चुकी है और ट्रैक्टर, ट्राली के पीछे रेफलेक्टर टेप अवश्य लगवायें।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने अवगत कराया कि विभाग के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहनों के चालकों के प्रति अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि से अवगत भी कराया जाता है।
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 108 एम्बुलेंस सहित अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें। एनएच 231 के सीआरओ को निर्देशित किया कि मानक के अनुसार अपने रोड पर एम्बुलेंस की संख्या बढ़ा लें और लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर यथाशीघ्र बनाकर सफेद कलर से पेंट करायें।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता राधाकृष्ण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक आरसी यादव, यातायात उपनिरीक्षक चन्दन राय, परिवहन संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।