• Breaking News

    जौनपुर, नकली व बिना लाइसेंस के मेडिकलों पर कार्यवाही जारी रहेगीः बंसल #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। औषधि निरीक्षक अमित बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विगत एक वर्ष के कार्यकाल में कुल 24 अधोमानक तथा नकली दवाएं जनपद में पकड़ी गई हैं जबकि पूर्व के 5 वर्षों में एक भी प्रकरण नकली दवाओं का प्रकाश में नहीं आया था। 10 प्रकरणों में आपराधिक वाद सीजेएम कोर्ट जौनपुर में दायर किए जा चुके हैं। 

    श्री बंसल ने कहा कि बाकी प्रकरणों में निर्माता स्तर पर विवेचना जारी है जिसमें निर्धारित समयावधि में वाद दाखिल कर दिया जाएगा। जनपद में सेनेटाइजर के दाम ज्यादा लेने के कारण कई दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को कार्यवाही के लिए भेजा गया है। 

    उन्होंने कहा कि कई नकली दवाएं जो छापेमारी के दौरान पकड़ी गई है, उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। औषधि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी है। नकली, अधोमानक दवाओं तथा बिना लाइसेंस के दुकानों पर कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad