जौनपुर, बीएसए को डीआईओएस का अतिरिक्त प्रभार मिलने से ऊहापोह की स्थिति समाप्त #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण माध्यमिक विद्यालयों के वेतन आदि कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। साथ ही शिक्षकों की अग्रिम आदेश तक रोस्टर के अनुसार उपस्थिति के सम्बन्ध में एक आदेश प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी किया गया।
वाराणसी शिक्षक खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश सिंह के समक्ष जनपद के शिक्षक विद्यालयों में उपस्थिति एवं सितम्बर माह के समय से वेतन भुगतान के सम्बंध में आवाज उठ चुकी है जिसके क्रम में रमेश सिंह ने उक्त दोनों आदेश जारी कराया। इसके पहले वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक से भी रोस्टर वाइज शिक्षकों की उपस्थिति के सम्बन्ध में आदेश निर्गत करा चुके हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक के इस आदेश के बाद जनपद में प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के बीच उपस्थिति को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति भी समाप्त हो गयी है। इस आशय की जानकारी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।