• Breaking News

    जौनपुर, पूविवि कुलपति को गांधी जयंती पर मिलेगा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर मिलते ही पूविवि परिसर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस बाबत पूविवि परिसर संघ सहित समस्त शिक्षकों ने कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य को बधाई दिया। 

    यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान शांति के उन्नायक महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा 2 अक्टूबर को ऑनलाइन दिया जाएगा। यह सम्मान दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृति कर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को दिया जाता है। गांधी जयंती पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस सम्मान समारोह में पुरस्कार पाने वाले को प्रशस्ति-पत्र और ताम्र फलक अर्पित किये जाएंगे। 

    यह जानकारी देते हुए भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने दी है। ओस्लो में आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि नार्वेजीय अरबाइदर पार्टी की राजनेत्री एवं ओस्लो नगर पार्लियामेंट में मंत्री सुश्री रीना मारियम हांसेन, ओस्लो की मेयर श्रीमती मारिआने बोर्गेन मेयर होंगी और विशिष्ट अतिथि नार्वे में भारत के राजदूत डा. बी. बाला भास्कर, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग भारत सरकार के चेयरमैन अवनीश कुमार एवं केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के दीपक पांडेय और कार्यक्रम सचिव थूरस्ताइन विंगेर नॉर्वे होंगे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad