• Breaking News

    जौनपुर, डीएम ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने विकास खंड क्षेत्र करंजाकला के ग्राम पंचायत पतहना, प्राथमिक विद्यालय में बन रहे मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया जहां देखा कि पार्क में बाउंड्री बनाई गई है। ट्रैक तैयार है जिसमें रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई है। पार्क में चारों तरफ बेंच एवं पौधे लगाए गए हैं। 

    इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि पार्क में बालीवाल, बैटमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, योगस्थल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पार्क में एल-1 घास लगाने एवं अवशेष कार्यों को जल्द से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही पार्क में कराए गए कार्यों के प्रति खुशी जाहिर करते हुये कहा कि इसी मेहनत से कार्य करें जिससे शहरों वाली सुविधाएं गांव में भी दी जा सके। 

    इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के बीच ट्रैक पर दौड़ प्रतियोगिता भी कराई जिसमें प्रियांशु उपाध्याय प्रथम, यश उपाध्याय द्वितीय एव अंश उपाध्याय तृतीय आया। उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 एवं तृतीय वाले को 100 का पुरस्कार दिया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि पार्क को अपनी संपत्ति समझते हुए देखभाल करें। इस अवसर पर सेक्रेटरी नागेंद्र यादव, ग्राम प्रधान विकास सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad