जौनपुर, पशु चिकित्साधिकारी ने मछलीशहर में शुरु किया दुधारू गायों का वितरण #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्थानीय विकास खण्ड के जरौना व कसेरवां गांव में पशुपालन विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों के परिजनों को दुधारू गाय वितरित की गई।
इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी पी.के. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि पोषण अभियान के तहत अति कुपोषित बच्चे के परिवार को दुधारू गाय दी जाय जिससे गाय के दूध को बच्चे पिएं। इससे कुपोषण को दूर किया जा सके। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जरौना मछलीशहर में अति कुपोषित कृष्णा 2 वर्ष के लिये माता किरण देवी व पिता जमुना प्रसाद की उपस्थिति में जरौना गौशाला से एक गाय काली रंग की दुधारू गाय प्रदान की गई। इसी प्रकार कसेरवां गांव की लाभार्थी रोशनी 2 वर्ष के माता पुष्पा पिता रामजी की उपस्थिति में एक दुधारू गाय प्रदान की गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे, पशु चिकित्सा अधिकारी पी.के. सिंह, मुख्य सेविका गीता राय, कमलावती, लिपिक कमल कसौधन, दोनों गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।