• Breaking News

    जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर जताया शोक #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा नगर के गल्ला मंडी में स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई जहां शाहगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। 


    जिलाध्यक्ष श्री टंडन ने कहा कि श्री सिंह की आकस्मिक मृत्यु से व्यापार जगत को बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि श्री सिंह का सामाजिक और राजनीतिक जीवन के साथ व्यापार में भी एक अच्छा अनुभव था। निश्चित रूप से शाहगंज में निकट भविष्य में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। 

    प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी तथा जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह बहुत ही शांत और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। शोकसभा में युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजय केडिया, मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद साहू, अनिल वर्मा, राजूकपूर, रामकुमार साहू, रमेश श्रीवास्तव, हफीज शाह, नरसिंह अवतार, तीर्थराज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन नगर उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल ने किया।
    ad
    ad




                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad