• Breaking News

    जौनपुर, गांधी जयंती पर संकल्पित हों सभी साथीः धर्मेन्द्र यादव #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने संघ की बहुप्रतिक्षित मांगों- बुढ़ापे की लाठी रुपी पुरानी पेंशन बहाल कराने और वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू कराने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू कराने, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र सीधे निदेशालय स्तर से निर्गत कर 21 दिन के भीतर कार्य भार ग्रहण कराने, प्रधानाचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने, संस्कृत मदरसा, आईटीआई, पालिटेक्निक और डिग्री कालेज में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक सदस्यों से कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को दृढ़प्रतिज्ञ दिवस के रूप में मनायें। 

    श्री यादव ने संघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से कहा कि गांधी प्रतिमा के समक्ष दृढ़प्रतिज्ञ होकर यह शपथ लेंगे कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए धैर्य एवं साहस के साथ सम्मानित शिक्षकों के हक-अधिकार, मान-सम्मान, सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर व संघर्षरत रहेंगे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad