जौनपुर, आधार कार्ड आपरेटर ने बैंककर्मियों के विरुद्ध दर्ज करायी शिकायत #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
महाराजगंज, जौनपुर। आधार कार्ड ऑपरेटर ने यूआईडी को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया बैंक लिपिक और कैशियर ने आधार कार्ड बनाने पर मुझे भला-बुरा कहते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बैंक न आने की हिदायत दिया जिसकी शिकायत मैंने यूआईडी में किया है। वहीं दूसरी ओर बैंक के बाहर आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ जमा हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिनों से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महाराजगंज में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हुआ था। वक्रांगी के माध्यम से संतोष सरोज आपरेटर आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था।
इस दौरान बैंक के बाहर सैकड़ों लोगों की आधार कार्ड बनवाने की लंबी लाइन लग रही थी। इस संबंध में ऑपरेटर का आरोप है बैंककर्मियों ने 1 दिन में मात्र 10 आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। भारी भीड़ को देखते हुए मैंने 17 सितंबर को 23 लोगों का आधार कार्ड बना दिये जिसके कारण बैंक कैशियर एवं लिपिक ने मुझे भला-बुरा कहते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। बैंक न आने की हिदायत दिया जिसके कारण शुक्रवार को मैं बैंक नहीं गया। इस समय जबकि बैंक के बाहर आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु छात्र आधार कार्ड बनवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में बैंक पहुंच रहे हैं। लगभग एक वर्ष तक आधार कार्ड बनना महराजगंज ब्लॉक में पूरी तरह से बंद था। अब पुनः आधार कार्ड बनने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो रही है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक पार्थ भौमिक का कहना है कि आधार कार्ड ऑपरेटर ने बैंक में कुछ गलत किया है जिसकी जांच चल रही है। बिना परमिशन लिए उसने कार्ड आधार कार्ड बनाये है जो गलत है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।