• Breaking News

    जौनपुर, चोरी की योजना बनाते आधा दर्जन चोर गिरफ्तार, 4 बाइक व तमंचा बरामद #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें चोरों का पूरा एक गैंग गिरफ्तार हुआ। 




    जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि चोरों का एक गैंग चोरी के फिराक में लगा हुआ है जिस पर वह हमराहियों के साथ मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की योजना बनाते हुए 6 चोरों को गिरफ्तार कर लिये जिसमें से एक अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब हो गया। उनके पास से 2 लोहे की रॉड, दो पेशकश, एक पिलास, एक चाभी गुच्छा, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल बरामद हुआ। 

    गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश यादव उर्फ तूफानी निवासी सोहुरा तरियारी थाना केराकत, विजय कुमार निवासी खरगीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़, डब्लू वर्मा निवासी खरगीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़, प्रदीप गिरी निवासी भैरव भानपुर थाना केराकत, राजेंद्र बिंद निवासी असबरनपुर थाना जलालपुर एवं राजाराम बिंद निवासी असबरनपुर थाना जलालपुर हैं। 

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज, उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह चौकी प्रभारी थानागद्दी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश राय थाना केराकत, उपनिरीक्षक अवधनाथ यादव थाना केराकत, मुख्य आरक्षी संजय सिंह, आरक्षी अखिलेश कुमार, आशीष यादव, अरशद खां, जितेन्द्र कुमार, भूपेश कुमार शामिल रहे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad