बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगाने के कारण मां समेत दो बच्चों की मौत #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (मड़ियाहूं) । कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में कमरे में सोते समय बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण मां समेत दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मां बेटों की मौत से पूरा गांव अचंभित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि सोईथा गांव निवासी मनोज गौतम की पत्नी सविता नहा धोकर और घर का काम करने के बाद दोपहर 12:15 बजे पति मनोज गौतम गांव स्थित पोखरे पर नहाने चले जाने के बाद पत्नी सविता ने अपने दो बच्चे दीवांश 5 वर्ष, दिग्विजय 9 माह को लेकर अपने कमरे में कूलर चला कर सो गई।
बताया जाता हैं कि थोड़ी देर बाद अचानक बिजली तेज हो गए और कूलर में शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। धूंआ निकलते देख सविता की सासु कमरे की तरफ गई और धक्का मारकर कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में आग एवं धुआं के सिवा कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था। बूढ़ी सास ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग जुटकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। जिसमें मां सविता 30 वर्ष, बेटा दीवाश 5 वर्ष की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि 8 माह का दूध मुंहा बच्चा दिग्विजय की सांसें चल रही थी। परिजन तुरंत मड़ियाहूं सीएचसी इलाज के लिए ले गए जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेंद्र प्रसाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों में मां समेत दो बच्चों की मौत पर कोहराम मचा हुआ है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।