जौनपुर, नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किये गये पूर्व विधायक #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अफजाल अहमद की मिट्टी उनके निवास स्थान नगर कोतवाली के मीरमस्त मोहल्ला से उठकर मदीना मस्जिद नवाब साहब के आहाते में जनाजे की नमाज अदा की गई। मिट्टी उनकी आबाई कब्रिस्तान खास हौज भुद्ररा बाबा के मजार के निकट लोगों ने नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया। नमाजे जनाजा से पहले उनके घर पर पूर्व विधायक को प्रशासन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी दिनेश सिंह की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, शहर कोतवाल ने उनके जनाजे पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, समाजसेवी शकील मंसूरी अन्य ने उनके जनाजे पर समाजवादी पार्टी का झंडा अर्पित किया।
इस अवसर पर बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी, फैसल हसन तबरेज, नासिर खान, जावेद महमूद, अब्दुल अहद, डा. जावेद, कमाल आजमी, कमालुद्दीन अंसारी, जफर मसूद, फिरोज अहमद, इरशाद मंसूरी, अजमत खान, कमाल फारुकी, लाल मोहम्मद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।