• Breaking News

    जौनपुर, कोरोना काल में गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्यः लालचन्द यादव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। श्रीमती आनंदीबेन पटेल कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय तथा गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर के संयुक्त तत्वावधान में गोद लिये जाफरपुर, करंजाकला गांव में गरीबों को 1675 मास्क, 500 साबुन एवं 1000 विटामिन सी की गोलियां गरीबों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं में वितरित किया गया। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक लालचन्द्र यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। कोरोना काल में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। सबसे बढ़कर खुशी इस बात की है कि हमारे विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति इन सामाजिक कार्यों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। विशिष्ट अतिथि डा. रमाशंकर यादव प्राचार्य रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम रासेयो समन्वयक राकेश यादव की देख-रेख एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. सुभाष यादव, डा. पंकज यादव तथा कार्यालय सहायक रघुनंदन प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मराज यादव एवं ग्राम प्रधान नीलम पाल ने सभी का स्वागत किया तो हरिनाथ पाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

    इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफ्फरपुर के प्रधानाध्यापक राम लगन, स.अ. अरुण सिंह, अनिल सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, स.अ. सुमन यादव, सीमा यादव, अनुदेशक सरिता यादव, अंकुर यादव, उमेश मौर्य, सिंगारी देवी, अनिल कुमार, दुर्गावती यादव, पन्ना लाल यादव, रामलाल पाल, सुखराम पाल, धनराज यादव, रीता पाल, धनपत यादव आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad