• Breaking News

    जौनपुर को कन्या सुमंगला योजना के लिये शासन ने दिया डेढ करोड़ #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जौनपुर को मिली 1 करोड़ 47 लाख की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकारी की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारम्भ जनपद के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र नाथ तिवारी, खेलकूद एवं युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को किया गया। 



    योजना के अन्तर्गत 6 श्रेणी के आवेदकों को लाभ दिया गया जिसमें नवजात बालिका जिसका जन्म 1 अपै्रल 2019 या उसके पश्चात हुआ हो, को 2000 रू. या ऐसी बालिका जिसका एक वर्ष के अन्तर्गत टीकाकरण हो चुका हो, उसका जन्म 1 अपै्रल 2018 से पूर्व न हुआ हो, को 1000 रू., कक्षा-1 में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 2000 रू., कक्षा-6 में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 2000 रू., कक्षा-09 में बालिका के प्रवेश के उपरान्त 3000 रू. तथा अन्तिम छठीं श्रेणी में ऐसी बालिका का जिन्हें 10वीं या 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक डीग्री या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो तो 5000 रू. की धनराशि से सरकार द्वारा लाभान्वित कराया जा रहा है। 

    इसके हेतु आवेदन करने के लिये आवेदनकर्ता का वोटर आर्डडी/आधार कार्ड, आवेदक की बैंक पासबुक की फोटो कापी, पिता का आधार कार्ड या कोई व्यक्ति पहचान पत्र तथा पात्रता श्रेणी हेतु प्रमाण-पत्र लगाकर आनलाइन आवेदन करना होता है। 

    इस योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी के परिवार का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। उसके पास स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र तथा लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रू. अधिकतम हो। किसी परिवार के अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा तथा परिवार में अधिकतम दो बच्चों की संख्या पात्रता है। 

    मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में आनलाइन 20636 आवेदन प्राप्त हुयें जिसमें 7355 आवेदन पत्र जिलास्तरीय स्वीकृति एवं अनुश्रवण कमेटी की संस्तुति के उपरान्त शासन को प्रेषित किये गये जिसमें से 1 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपये पीएफएमएस के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में प्राप्त हुये हैं जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी कु. मान्या को षष्टम श्रेणी में 5000 रू. का लाभ प्राप्त हुआ है जिसके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत प्राप्त सहायता से आगे की पढ़ाई कर रही हैं। 

    उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारी आगे की पढ़ाई निरन्तर चालू रखने हेतु सरकार ने हमें प्रोत्साहन दिया है। इस समय कु. मान्या वर्तमान में बीए की छात्रा हैं। सरकार द्वारा इस प्रकार की संचालित योजनाओं से ही गरीब और आम आदमी का उत्थान होता है।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad