• Breaking News

    जौनपुर, टेन्ट एण्ड डेकोरेर्ट्स एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। टेन्ट एण्ड डेकोरेर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को सौंपा। 


    जिसमें कहा कि टेन्ट, कैटरिंग व्यवसाय तथा उनके जुड़े लॉन, बैंकेट हॉल, इवेन्ट, फूल-माला, लाइट, डीजे साउण्ड, हलवाई, बैण्ड आदि व्यवसाय बन्द होने के कगार पर है। जिले में करीब 700 व्यवसायी हैं और उनसे हजारों व्यापारी एवं लेबर जुड़े हैं। कोरोना महामारी के कारण हमारा व्यवसाय बंद होने से भूखमरी के कगार पर हैं। 

    उन्होंने कहा है कि टेंट व्यवसाय का कार्य शादी-विवाह में होता है। नवम्बर व दिसम्बर के कार्य के लिये गाइडलाइन जारी की जाए जिससे हम आगे की तैयारी कर सकें और हमारा व्यवसाय फिर से शुरू हो सके। 

    इस मौके पर महामंत्री शशांक सिंह रानू, जगन्नाथ मोदनवाल, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शाहिद, रतन जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, रिक्की मुमताज, राजू सोनकर, अशोक यादव, सुजीत कुमार मौर्य, बबलू गुप्ता, चन्द्रजीत, प्रदीप साहू, कृष्ण कुमार यादव, हरीश अग्रहरि, मनोज मिश्रा, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad