जौनपुर, महिलाओं ने निराजल व्रत रख पूर्ण किया जीवित्पुत्रिका पूजन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। पूरे प्रदेश सहित जौनपुर जिले के पराऊगंज क्षेत्र में भी गाँव-गाँव में महिलाएं कठिन निराजल व्रत रखते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जीवित्पुत्रिका पूजन को सम्पन्न किया।
बताते चलें कि क्षेत्र के जलालपुर, पराऊगंज, चौरी, कनुवानी, मई, रायगंज सहित अन्य छोटे-बड़े बाजारों में बुधवार शाम से ही पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाड़ी मात्रा में चहल-पहल देखी गई।
गुरुवार को बड़ी तादात में महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ पूजन स्थल पर पहुँचकर अपनी संतानों की लम्बी आयु की प्रार्थना की और सूर्यास्त होने पर थाल में दीपक जलाकर पारम्परिक गीत गाते हुए अपने घरों को लौट गई।
चौकियां संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में मंदिर के बगल में स्थित पवित्र सरोवर के पास क्षेत्र की सभी महिलाओं ने अपने पुत्र के दीघार्यु, चिरंजीवी व लंबी उम्र के साथ स्वस्थ होने की मंगल कामना किया। मान्यता है कि व्रती महिलाएं इस दिन नीराजल निराहार रहकर कठिन व्रत का पालन करती है।
माना जाता है यह पूजा-अर्चना पूर्वांचल के सभी जिलों में धूमधाम से गाजे बाजे के साथ परिवार में हुए शादी-विवाह बच्चे के जन्म होने पर बड़े ही उत्साह के साथ उत्सव की तरह मनाते हैं। इस व्रत पूजन में व्रती महिलाएं 24 घंटे बिना अन्न जल लिए व्रत का संकल्प पूरा करती है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।