• Breaking News

    अब 10 वीं के छात्र भी कर सकते हैं CA Foundation कोर्स, ICAI ने बदला नियम

    Institute Of Chartered Accountants Of India (ICAI) ने अब कक्षा 10 के छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) Foundation कोर्स 2020 के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है. इच्छुक उम्मीदवार icai.org पर जाकर इस बारे में पूरा विवरण पढ़ सकते हैं. 

    ICAI द्वारा शुरू किए गए नए प्रावधान के तहत, कक्षा 10 के छात्र अब CA Foundation कोर्स 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए ये व्यवस्था थी जिन्होंने अपनी कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. 


    आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान को हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट विनियम, 1988 के विनियम 25E, 25F और 28F में संशोधन के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिली है. इसके अनुसार अब उम्मीदवार कक्षा 10 की परीक्षाएं पास करने के बाद ICAI के Foundation कोर्स में प्रोविजिनल तौर पर पंजीकरण कर सकते हैं. 


    CA Foundation Course 2020: पात्रता मानदंड

    छात्र को क्रमशः मई / जून या नवंबर / दिसंबर के महीनों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जनवरी के पहले या जुलाई के पहले दिन पर संस्थान के बोर्ड ऑफ स्टडीज में पंजीकरण करना होगा. दूसरे शब्दों में, Foundation परीक्षा में उपस्थित होने से पहले 4 महीने की अध्ययन अवधि आवश्यक है. 


    छात्र को सीनियर सेकेंडरी (10 + 2) परीक्षा में भारत के कानून द्वारा गठित एक परीक्षा निकाय या केंद्र सरकार (या राज्य सरकार) द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा के समकक्ष समकक्ष पाठ्यक्रम (स्नातक में प्रवेश के उद्देश्य से) में हिस्सा लेना जरूरी है. 


    ICAI के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस नए प्रावधान से कक्षा 10 के छात्रों को कार्यक्रम में प्रवेश करने दिया जाएगा, जिससे उन्हें सीए परीक्षा के लिए अध्ययन करने का अधिक समय मिलेगा.

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad