Pakistan :- कराची विश्वविद्यालय के गेट के सामने स्थित इमारत में धमाका, 5 की मौत, 20 लोग जख्मी
पाकिस्तान के कराची शहर में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह धमाका शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक चार मंजिला इमारत में हुआ। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों और मृतकों को शहर के पटेल अस्पताल में ले जाया गया है। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि सिलिंडर में हुए विस्फोट के चलते यह घटना हुई है। हालांकि, बम निरोधक दस्ता विस्फोट के असल कारणों की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहा है।
कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बताया गया है कि विस्फोट चार मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ है। चश्मदीदों ने बताया है कि धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास स्थित घरों और कारों की खिड़कियां टूट गईं।
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना को लेकर कराची के आयुक्त को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों के लिए चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया और रिपोर्ट की गई मौतों पर दुख व्यक्त किया।
सिंध के पुलिस महानिरीक्षक मुश्ताक महार ने भी घटना की सूचना ली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्व को विस्फोट के विवरण और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में तुरंत एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
कल ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर हुए धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांचकर्ताओं ने कहा था कि यह आईईडी था, जिसे टर्मिनल के गेट पर लगाया गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद आईईडी रखी गई थी। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।