जौनपुर, व्यापारी के घर करीब 10 लाख की चोरी। #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बाज़ार स्थित चोरों ने बीती रात छत से चढ़कर घर के अंदर दाखिल होकर कमरे में रखा नकदी और आभूषण लगभग दस लाख रुपए चोरी कर चंपत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि बाज़ार के नईबाजार निवासी व्यापारी रवीन्द्र मिश्रा प्रतिदिन की भांति खाना खाकर सो गए। रात में चोरों ने छत के ऊपर चढ़कर घर के अंदर गए और कमरे में रखे बाक्स आलमारी को तोड़कर नकदी सहित आभूषण लेकर फरार हो गए। परिजनों को इसकी जानकारी बाथरूम जाने के लिए करीब दो बजे रात अंदर से कमरा खोला तो बाहर से बंद था और परिजन शोर मचाये। दूसरे कमरे में सो रहे रवीन्द्र ने शोर सुनकर कमरे के पास गए तो देखे कमरा बाहर से बंद है।
उन्होंने कमरे को खोलकर परिवार को बाहर निकाला और देखा तो अन्य कमरे में रक्खे आलमारी और बाक़्स टूटे हैं। इसको देख वे दंग रह गए। वो तत्काल पुलिस को सूचित किये। सूचना पाकर घटना पर मय पुलिस फोर्स थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पहुंच कर जांच में जुट गए है।
इस बाबत रविन्द्र मिश्रा ने बताया कि नकदी सहित चांदी सोने के गहने लगभग दस लाख रुपए का चोर उठा ले गए। जानकारी होने पर सीओ विजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।