• Breaking News

    जौनपुर , ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत दो गंभीर रूप से घायल। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर स्थित गोविंदासपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिसमे एक की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की मदद से पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में दोनों को भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

     बताते है कि शुक्रवार को दिन में तीन बजे सुजानगंज थाना क्षेत्र के अलैया ग्राम निवासी मनोज कुमार पूत्र समर बहादुर 25 वर्ष, अंकित पुत्र अनिल 22 वर्ष, प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर के मंशाली ग्राम निवासी शनी पूत्र राम नरेश 23 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ की तरफ से जौनपुर हाईवे से अपने घर जा रहे थे। 

    जैसे ही ये लोग गोविन्दासपुर के पास पहुंचे वहां से सुजानगंज मार्ग पर ही हाईवे से नीचे उतरे इनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई । सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से जहां मनोज की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अंकित और शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    लोगो की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही मनोज के घर कोहराम मच गया।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad