• Breaking News

    पंजाब : भीख मांगकर बुजुर्ग महिला ने 150 रुपये इकट्ठा किए, व्यक्ति ने हत्या कर लूट लिए

    पंजाब के लुधियाना में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक बुजुर्ग ने भीख मांगकर 150 रुपये इकट्ठे किए। इन्हीं रुपयों को लूटने के लिए एक व्यक्ति ने ईंट से हमलाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रुपये से भरी थैली लेकर फरार हो गया। घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले व्यक्ति से सूचना मिलने पर थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 



    एसएचओ सतपाल सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एलिवेटेड रोड से फील्डगंज को जाने वाली सड़क के पास बने सुलभ शौचालय के बाहर बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखकर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले गांव आलमगीर निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सोनू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

    घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य भिखारी महिला ने बताया कि बूढ़ी औरत जगरांव पुल और रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजरा करती थी। उसे मारने वाला भी वहीं भीख मांगा करता था। मंगलवार तड़के आरोपी ने महिला के पास करीब 150 रुपये से भरी थैली देखी थी। आरोपी बुजुर्ग महिला से रुपये की थैली छीनने लगा। महिला ने थैली छिपा ली। इस पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए और थैली छीनकर फरार हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। एचएचओ सतपाल ने बताया कि दुकानदार सोनू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad