जौनपुर। भाजपा के लिए समर्थन मांग रही पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत मुंबई की टीम | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव में सभी पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी क्रम में मुंबई की टीम के साथ पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने भी भाजपा के लिए अपनी ताकत लगा दी है। वह मल्हनी के लोगों से समर्थन मांगने निकल चुके हैं। मुंबई फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि योगी जी की कार्य प्रणाली की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। यूपी में फिल्मसिटी बनाए जाने की घोषणा का श्री मिश्र ने स्वागत किया और कहा कि प्रदेश के कलाकारों को तो मौका मिलेगा ही, साथ ही रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा। उन्होंने मुंबई बॉलीवुड से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
श्री मिश्र के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता मल्हनी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। रामदयालगंज व कुद्दूपुर में लोगों से मिलकर भाजपा नेता मिश्र ने समर्थन मांगा।
इस मौके पर मनोज दुबे, राकेश सिंह, प्रीति द्विवेदी, अलगू यादव, अवनीश मिश्र, धरम पाल, सुषमा सिंह, प्रेमशंकर सिंह समेत सैकडों कार्यकर्ता मुंबई से आये हैं।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।