• Breaking News

    जौनपुर। मिर्जापुर—2 वेबसीरीज में ओलंदगंज, जेसीज चौराहे का भी जिक्र, सांसद अनुप्रिया पटेल ने की शिकायत | #JaunpurUpdateNews

     जौनपुर। मिर्जापुर वेबसीरीज में जौनपुर की चर्चा तो शुरू से है लेकिन मिर्जापुर—2 में ओलंदगंज, जेसीज चौराहे का भी जिक्र आया है। गाली-गलौज भरे डॉयलाग, हिंसा, राजनीति और दबदबा कायम रखने की तरकीबों को दिखाती इस बेवसीरीज को जहां दर्शक पसंद कर रहे हैं वहीं ओलंदगंज, जेसीज चौराहे का जिक्र आने से जौनपुरवासियों का ध्यान अपने आप ही आकर्षित हो जाता है। सीरिज के पहले पार्ट में ही इसका जिक्र होता है। 



    पहले पार्ट की कहानी में मिर्जापुर और जौनपुर को लेकर गहमा गहमी दिखाई देती है। इसी बीच गुड्डू—बबलू ने जौनपुर के रतिशंकर शुक्ला को गोली मार देते है। वहीं दूसरे पार्ट में जौनपुर को टेकओवर रतिशंकर शुक्ला के पुत्र शरद कर रहे है। मिर्जापुर—2 के पहले पार्ट में ही शरद की शराब व्यवसायियों के साथ मीटिंग होती है जिसमें एक शख्स कहता है कि ओलंदगंज, जेसीज चौराहे वाले हफ्ता नहीं देते है। 

    इस पर ओलंदगंज, जेसीज चौराहे के शराब व्यवसायी शरद से कहते है कि हम तो आपके पापा को भी नहीं देते थे। इस पर शरद ने कहा कि ओलंदगंज, जेसीज चौराहे को सप्लाई बंद कर दी जाय और उस क्षेत्र में किसी और के सहारे आपूर्ति की जाय। फिलहाल इतना ही जिक्र जौनपुर के लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी है। 


    वहीं मिर्जापुर—2 वेबसीरिज को लेकर सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने वेबसीरीज को इलाके को बदनाम करने वाला करार दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad