• Breaking News

    जौनपुर | महिला हेल्प डेस्क का चेयरमैन व सीओ ने संयुक्त रूप से फीता काट किया उद्घाटन।#JaunpurUpdateNews

    जौनपुर | मुंगरा बादशाहपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन शिवगोविंद साहू ने कहा कि महिलाओं के सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना किया है, इससे महिलाओं के ऊपर बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है। 


    आज इस सुविधा से मुंगरा बादशाहपुर थाना जुड़ जाने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की सुविधा थाने में हो जाने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी।और उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई किया जाए ताकि वह आसानी से अपने ऊपर हुए उत्पीड़न की शिकायत कर सके थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए सरकार ने महिला हेल्प डेस्क तथा नंबर जारी किए हैं। इन पर तुरंत मदद पाई जा सकती है। 

    सिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त (पिंटू) ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं भयमुक्त होकर अपनी समस्या व पीड़ा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को अवगत कराएं और प्रभारी इसको गंभीरता से लेते हुए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वसनीयता बनी रहे। 

    इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी, एसएसआई मनोज पांडे, विशंभर दुबे, राजीव गुप्ता ,महेंद्र विजय शुक्ला, कमला पांडे, संतोष गुप्त, प्रताप चंद्र मोदनवाल, सुरेश सोनी,सौरभ गुप्ता व महिला कांस्टेबल दीपिका आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad