• Breaking News

    जौनपुर, छत की पटिया तोड़कर 35 लाख के आभूषण व नकदी चोरी #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर (मड़ियाहूं) :- नगर के बेलवां रोड पर सदरगंज मोहल्ले में सराफा कारोबारी की दुकान से चोर साढ़े 33 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख रुपये नकद समेट ले गए। दुकान की छत में लगी पटिया तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर प्रतिष्ठान में लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी खोल ले गए। पुलिस व्यवसायी से तहरीर लेकर छानबीन में जुटी है।


    नगर के प्रतिष्ठित आभूषण की दुकान रामबली सेठ शिव शंकर सेठ ज्वेलर्स कोतवाली से चंदकदम की दूरी पर ही स्थित है। दुकान के मालिक शिव शंकर सेठ रोजाना की भांति गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर छत पर चढ़कर पटिया काटकर दुकान में उतरे। दुकान की तिजोरी का लाक तोड़कर उसमें रखे सोना-चांदी के आभूषण व नकदी समेट ले गए। साक्ष्य मिटाने के इरादे से चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व उसका डीवीआर भी खोल ले गए। 

    शुक्रवार की सुबह शिव शंकर सेठ दुकान खोलने पर भीतर का ²श्य देख स्तब्ध रह गए। छत की पटिया कटी, तिजोरी खुली व सामान अस्त-व्यस्त थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिव शंकर सेठ के मुताबिक चोर 33.50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व 1.50 लाख रुपये नकद चोर उठा ले गए हैं। कोतवाली पुलिस सुबह से ही छानबीन में जुटी है। चोरी की बड़ी घटना होने के चलते एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने भी आकर मौका मुआयना किया। 

    सुराग की तलाश में मदद के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता व फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया। कुत्ता दुकान व तिजोरी सूंघने के बाद डाकखाने तक जाकर रुक गया। फोरेंसिक टीम ने अपने ढंग से साक्ष्य जुटाया। एएसपी (ग्रामीण) ने कहा कि सराफा कारोबारी से तहरीर मिल गई है। मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad