• Breaking News

    जौनपुर, समिति ने रामलीला का मंचन न करने का लिया निर्णय #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। श्री आदर्श रामलीला समिति ने महामारी के मद्देनजर इस वर्ष रामलीला मंचन न कर प्रतीकात्मक रुप से करने का निर्णय लिया है। समिति के इस निर्णय की तहसील व पुलिस प्रशासन ने सराहना किया है। 

    इसको लेकर श्री आदर्श रामलीला समिति पुरानी बाजार के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई जहां वक्ताओं ने कहा कि विगत 107 वर्षों से समिति द्वारा पुरानी बाजार में शारदीय नवरात्र में रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। 

    इस वर्ष महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसी स्थिति में रामलीला का मंचन विगत वर्षों की भांति होना सम्भव नहीं है। सर्वसम्मति से समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रतीकात्मक रुप से किया जायेगा जिसमें 17 अक्टूबर को रात 7 बजे भूमि पूजन, मुकुट पूजा, रामजन्म होगा। इसके बाद 18 से 24 अक्टूबर तक रात्रि 9 बजे राम लीला मंच पुरानी बाजार में मातृ भजन, पूजन, आरती का कार्यक्रम होगा। 25 अक्टूबर को विजयदशमी, 26 अक्टूबर को भरत मिलाप, 27 अक्टूबर को राजगद्दी प्रतीकात्मक रुप से होगी। 

    बैठक में संरक्षक दिनेश चंद्र सिन्हा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, महामंत्री अभिमन्यु प्रसाद श्रीमाली, संदीप, मनोज अग्रहरि, विवेक मौर्य, गुलाब चंद्र, आनन्द, सुनील, मनोज सोनी आदि उपस्थित थे। वहीं इसकी जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने समिति के निर्णय की सराहना किया है।

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad