जौनपुर, कोटेदारों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। आल इण्डिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन 6 सूत्रीय है जो प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं से सम्बन्धित हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोटेदारों व खाद्य विभाग के कर्मचारियों का 50 लाख रूपये का बीमा किया जाय।
मृत कोटेदार के परिवार को 50 लाख रूपये का सहयोग दिया जाय। कोटेदारों को 3 सौ रूपया कुन्तल कमीशन एवं 30 हजार रूपया मानदेय दिया जाय। कोटेदारों द्वारा उठाये गये खाद्यान्न 2010 से अब तक सहित अन्य सभी बकाया भुगतानों को यथाशीघ्र कराया जाय।
ई-पॉस मशीन से वितरण करते समय रोल चार्जर, बैट्री व सर्वर खराब होने पर टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं होता है जिसके कारण जिलेवार कोटेदारों पर कार्यवाही होती है जबकि 3 कम्पनियों को विभाग द्वारा भुगतान किया जा रहा है, उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है जो न्यायोचित नहीं है। ई-पॉस मशीन से इस वैश्विक महामारी में अंगूठा न लगाकर अन्य विकल्पों के माध्यम से वितरण कराया जाय। कोटेदारों की जांच किसी एक ही विभाग से करायी जाय।
मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव और आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र प्रेषित करने वाले कोटेदारों में हरसू सिंह, पद्माकर उपाध्याय, दयाशंकर निगम, वीरेन्द्र बहादुर यादव, अरविन्द सिंह, सुदर्शन सिंह, अनिल यादव, महेन्द्र यादव, राकेश चौहान, सलीमुल्ला, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित तमाम कोटेदार प्रमुख रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।