• Breaking News

    जौनपुर, कैंडिल मार्च कर जताया गया विरोध #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्यासपुर से नत्थनपुर बाजार होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक हाथरस प्रकरण को लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया। देवेन्द्र कुमार प्रधान ग्यासपुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर हाथ की बेटी को श्रद्धांजलि दिया। 

    इस मौके पर संजय कुमार एडवोकेट ने कहा कि अगर उस बेटी को न्याय नहीं मिला तो इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की सरकार नहीं चला पा रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में लूट, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, छिनैती कि घटना जोरों पर हो रही है। 

    शिवम यादव छात्र नेता ने कहा कि प्रतिदिन देश के किसी न किसी प्रदेश में बहन-बेटी के साथ बलात्कार व हत्या हो रही है। वर्तमान सरकार को हम बताना चाहेंगे कि जमीन पर आकर कार्य करना सीखें और शोषित वंचित लोगों के साथ हो रहे अन्याय को देखकर न्याय दिलाने का काम करें, अन्यथा सरदार सेना के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

    इस अवसर पर राजदेव, अजय कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, नैनेश कुमार, वीरू कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, अनीश कुमार, सुजीत कुमार, लकी कुमार, रोशन कुमार, राहुल विश्वकर्मा, सोनू यादव, नीरज मौर्या, सुरेश कुमार, बाबा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad